प्रियंका गांधी ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा

प्रियंका ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा पाठ करने के साथ ही पंचामृत पूजन किया। प्रियंका उज्जैन में दर्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रमुख ज्योतिर्लिगों में से एक महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा की और पंचामृत से अभिषेक किया। प्रियंका गांधी हवाई जहाज से इंदौर और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी थे।

temple_priyanka

प्रियंका ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा पाठ करने के साथ ही पंचामृत पूजन किया। वही, प्रियंका ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रोड शो किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया कि प्रियंका ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन के टावर चौराहा से पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बाबूलाल मालवीय के समर्थन में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो शुरू किया।

उन्होंने कहा कि रोड शो खत्म होने के बाद वह रतलाम के लिए रवाना हो गईं जहां वह पार्टी प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी। शोभा ने बताया कि आज शाम वह इंदौर में भी रोड शो करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।