प्रियंका गांधी ने लोगों से एक दूसरे के साथ खड़े होने की अपील की, सत्तापक्ष पर निशाना साधा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी ने लोगों से एक दूसरे के साथ खड़े होने की अपील की, सत्तापक्ष पर निशाना साधा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कोरोना महामारी के खिलाफ लोगों से एकजुट होने की अपील की और

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कोरोना महामारी के खिलाफ लोगों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि सत्ता में बैठे लोगों का अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना दुखद है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक ऑडियो संदेश में कहा, ‘‘कोरोना के चलते हम सब अंधेरे के दौर से गुजर रहे हैं। आप में से कई लोग अपनों को खोने की असीम पीड़ा का सामना कर रहे हैं और कई लोग अपनों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस महामारी ने हम सबके जीवन को बदल दिया है।’’

उन्होंने सत्तापक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह दुखद है कि जिनके हाथों में सत्ता है, जिनके पास जिम्मेदारी है, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से न सिर्फ पल्ला झाड़ लिया है बल्कि झूठ बोल रहे हैं और लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
बहरहाल, प्रियंका ने लोगों का आह्वान किया कि वे इस मुश्किल घड़ी में एक दूसरे के साथ खड़े हों।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस महामारी पर जीत हासिल करके इंसानियत की नयी इबारत लिखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।