प्रियंका ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। 
श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट  कर कहा, ‘‘आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।’’ उन्होंने इसके साथ ही एक कार्ड भी शेयर किया जिसमें बाइबल की पंक्तियां लिखी हुई थी। 
गौरतलब है कि श्रीमती वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कल मेरठ जाने से रोका गया था। दोनों नेता नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने मेरठ जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।