डोकलाम विवाद के बाद 17 अगस्त को भूटान का दौरा करेंगे PM मोदी

बता दें कि डोकलाम विवाद के बाद पीएम मोदी की यह पहली भूटान की यात्रा होगी. माना जा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में भूटान का दो दिवसीय दौरा करेंगे।सूत्रों ने बताया कि 17 और 18 अगस्त को पीएम मोदी ‘हिमालयन किंगडम’ के दौरे पर रहेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्सेरिंग ने ‘मीट द प्रेस’ के एक इवेंट में इस बात की जानकारी दी।
बता दें कि डोकलाम विवाद के बाद पीएम मोदी की यह पहली भूटान की यात्रा होगी। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी भूटान यात्रा के दौरान एमओयू पर हस्ताक्षर भी करेंगे। आपको बता दे कि पिछले कुछ वर्षो में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं। भारत और चीन के बीच लंबे समय तक गतिरोध बना हुआ था। जिसकी वजह डोकलाम विवाद था।  चीन डोकलाम क्षेत्र को अपना हिस्सा मानता है।
दोनों देशों के अधिकारियों से इस क्षेत्र के विवाद पर बातचीत कर जारी गतिरोध को रोका गया था। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद 2014 में भूटान का दौरा किया था। वहीं, भूटान के पीएम  त्सरिंग ने भी सरकार बनाने के बाद 2018 में अपनी पहली यात्रा भारत में ही की थी ।
इसके बाद भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर अपने मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थे। इस यात्रा के दौरान सुब्रह्मण्यम ने जल विद्युत क्षेत्र में सहयोग पर जोर देने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा की थ । भारत भूटान के जल विद्युत के मुख्य खरीदारों में से एक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।