प्रधानमंत्री ने नवरात्रि में साझा किए आकाशवाणी के कलाकारों की स्तुति लिंक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि में साझा किए आकाशवाणी के कलाकारों की स्तुति लिंक

NULL

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के पहले दिन से रोज मां दुर्गा की वंदना करने के साथ ही आकाशवाणी के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा स्वरबद्ध की गयी नौ दुर्गा की स्तुतियों का यू-ट्यूब लिंक साझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, हम माता कूष्मांडा से प्रसन्नता के लिए प्रार्थना करते हैं। नवरात्रि के चौथे दिन उनको समर्पित एक स्तुति।

मोदी ने अपने ट्वीट के साथ आकाशवाणी के ग्रेड ए कलाकार नरेंद्र मल्होत्रा की गायी हुई माता कूष्माण्डा की स्तुति का यू-ट्यूब लिंक भी पोस्ट किया है। लिंक है नवरात्रि पूजन के चौथे दिन देवी के कूष्माण्डा स्वरूप की उपासना की जाती है। मान्यता है कि उन्होंने अपनी हल्की हंसी से ब्रहमांड को उत्पन्न किया था।


प्रधानमंत्री नवरात्रि के पहले दिन से ही रोज माता की वंदना करने वाले ट्वीट के साथ आकाशवाणी के लोकप्रिय कलाकारों की आवाज में माता की एक स्तुति का लिंक पोस्ट करते हैं। यह सभी लिंक आकाशवाणी के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की स्तुति करते हुए उन्होंने आकाशवाणी की बी हाई ग्रेड गायिका विधि शर्मा का गाया हुआ लिंक, साझा किया था।

दूसरे दिन उन्होंने आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार डॉक्टर के. वागीश के स्वर में माता ब्रहमचारिणी की स्तुति का लिंक साझा किया था।

पहले दिन उन्होंने माता शैलपुत्री की स्तुति करते हुए आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार जितेन्द्र सिंह के स्वर में स्तुति साझा की। नवरात्रि के नौ दिनों में क्रमश: देवी शैलपुत्री, देवी ब्रहमचारिणी, देवी चन्द्रघंटा, देवी कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और अंतिम दिन भगवती के देवी सिद्धदात्री स्वरूप की पूजा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।