अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको ने कहा- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको ने कहा- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र

अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको ने मंगलवार को संसद में सभी सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने

अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको ने मंगलवार को संसद में सभी सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में पुर्तगाल और भारत के रिश्ते के महत्व को बताते हुए कहा कि दोनों देश के 500 साल से ज्यादा पुराने रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे को इतनी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कहना चाहूंगा कि दोनों देश केवल मित्र ही नहीं बल्कि भाई हैं।  
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, भारत अपने लोगों की राजनीतिक और धार्मिक आस्था का सम्मान करता है। प्रधानमंत्री, आपके नेतृत्व में पिछले वर्षों में भारत में काफी आर्थिक और सामाजिक प्रगति हुई है। वहीं अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में पुर्तगाल सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में सुधार प्रक्रिया और भारत को शामिल करने का समर्थन करता है। 
दुआर्ते पाचेको के संबोधन से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय लोकतंत्र है और देश की 130 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है। आजादी के पिछले 74 साल में हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली केवल मजबूत हुई है। अब हम आजादी के 75 साल का आनंद ले रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।