PM मोदी के 74वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू, अमित शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
Girl in a jacket

PM मोदी के 74वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू, अमित शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

PM मोदी के 74वें जन्मदिन :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके नेतृत्व की सराहना की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।’
Highlight : 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन
  • राष्ट्रपति मुर्मू का शुभकामना संदेश
  • PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का खास आयोजन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, मोदी जी ने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण के संकल्प से अनेक असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक दृष्टि बदली है और देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ा है।

PM Narendra Modi Greeted Home Minister Amit Shah On His 58th Birthday On Saturday- PM नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के बुलंद हौसलों की प्रशंसा करते हुए दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी के बुलंद हौसलों की प्रशंसा करते हुए कहा, पिछले दस वर्षों में भारत ने जो कदम आगे बढ़ाए हैं, उनकी मजबूती के बल पर भारत नई बुलंदियों को छूने का आकांक्षी है। यह हौसला और विश्वास मोदीजी के अथक परिश्रम और प्रयासों का सुपरिणाम है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।

पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बॉस कहते हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं...' | Rajnath Singh prises PM Narendra Modi says world listens whe he ...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को हृदयतल से दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!

up election results 2022 pm narendra modi meets cm yogi adityanath | UP News: योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई, ट्वीट कर कही ये

नमो ऐप के जरिए आम लोगों ने पीएम को दी शुभकामनाएं

भाजपा ने इस अवसर को खास बनाने के लिए नमो ऐप के जरिए आम लोगों को एआई जेनरेटेड ग्रीटिंग भेजने का अवसर प्रदान किया है, जिससे लोग सीधे प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं भेज सकेंगे। रील्स, ग्रीटिंग कार्ड और अन्य ऑनलाइन तरीकों से संदेश भेजे जा सकते हैं, जिससे प्रधानमंत्री को जनता की शुभकामनाएं सीधे प्राप्त होंगी।

Namo App, People Can Trace Their Photos With Pm Modi Through Ai - Amar Ujala Hindi News Live - Namo App:नमो एप में पीएम मोदी के साथ अपनी फोटो खोज पाएंगे लोग,

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।