पंडित नेहरू की 128वीं जयंती पर राष्ट्रपति कोविंद, नायडू और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंडित नेहरू की 128वीं जयंती पर राष्ट्रपति कोविंद, नायडू और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

NULL

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर आज राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उन्हें याद किया। राष्ट्रपति कोविंद के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू के प्रति उनकी 128वीं जयंती पर समादर राष्ट्रपति कोविंद ।

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर देश को शुभकामनाएं।

naidu new

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मनीला में हैं। उन्होंने भी ट्वीट कर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।