गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम सात बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति का यह संबोधन हिंदी में होगा, जिसे बाद में अंग्रेजी में भी प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद, दूरदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति मुर्मू के इस संबोधन का हिंदी और अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा। डीडी के क्षेत्रीय चैनल्स पर स्थानीय भाषाओं में भी इस संबोधन का प्रसारण किया जाएगा।

MURMU 2

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में होगा प्रसारण

इसके अलावा, आकाशवाणी रात साढ़े नौ बजे अपनी संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क्स पर स्थानीय भाषाओं में इस संबोधन का प्रसारण करेगा। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बयान जारी कर बताया गया, दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में इस संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित करेंगे। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से इस राष्ट्रीय संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगी।

MURMU

देश की एकता, अखंडता और विकास पर जोर

बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति देश को संबोधित करती हैं। अपने इस संबोधन में राष्ट्रपति देश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देती हैं और देश की एकता, अखंडता और विकास पर जोर देती हैं। इसके अलावा, वह देश के नागरिकों से अपील करती हैं कि वह देश की तरक्की और समृद्धि में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।