ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदेशी मेहमानों का स्वागत कर दी शिखर सम्मेलन शुभकामनाएं, देखे अभी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदेशी मेहमानों का स्वागत कर दी शिखर सम्मेलन शुभकामनाएं, देखे अभी

G20 यानी की ग्रुप ऑफ़ 20 एक ऐसे 20 देश का समूह जो पूरे विश्व भर के निगाहें

G20 यानी की ग्रुप ऑफ़ 20 एक ऐसे 20 देश का समूह जो पूरे विश्व भर के निगाहें एक बैठक के दौरान रखता है साथ ही उन फैंसलों  को भी लेता है जो विश्व कल्याण के लिए मददगार होते हैं। जी 20 का 18वां सम्मेलन आज भारत में बिठाया गया है जिसके तैयारी सालों से चल रही है साथ ही भारत के g20 शिखर सम्मेलन का थीम “वसुधेव कुटुंबकम” है  बता दीं की  इस बीच देश की राष्ट्रपति विदेशी मेहमानों का स्वागत कर उनको जी-20 की सफलता की शुभकामनानें दे रही हैं।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए जी 20 देशों के सभी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का हार्दिक स्वागत किया है। राष्ट्रपति ने समावेशी और व्यक्ति आधारित विकास के लक्ष्य को पूरा करने की कामना के साथ 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी है।

ट्वीटर पर भी किया पोस्ट 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (पहले ट्विटर ) कर भारत आए मेहमानों का स्वागत करते हुए लिखा की ” नई दिल्ली में 18वें जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले जी 20 देशों के सभी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का हार्दिक स्वागत है।राष्ट्रपति ने जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता की कामना करते हुए और अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा, भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी थीम, ‘वसुधैव कुटुंबकम – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’, टिकाऊ, समावेशी और मानव-केंद्रित विकास के लिए एक वैश्विक रोडमैप है।मैं जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों को इस दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में उनके प्रयासों में सफलता की कामना करती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।