साल 2022 तक भारत से खत्म हो जाएगी गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद : नीति आयोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साल 2022 तक भारत से खत्म हो जाएगी गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद : नीति आयोग

NULL

नीति आयोग का मानना है कि साल 2022 तक भारत गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद से मुक्त हो जाएगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने पिछले महीने राज्यपालों के सम्मेलन में न्यू इंडिया ए2022 दस्तावेज पेश किया। उसके मुताबिक अगर भारत 2047 तक 8 फीसद की ग्रोथ के साथ बढ़ता रहा तो यह दुनिया की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक देश बन जाएगा।

इसके मुताबिक अगर भारत 8 प्रतिशत की वद्धि दर से आगे बढ़ना जारी रखता है तो 2047 तक विश्व की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा। इसके साथ ही हम साल 2022 तक कुपोषण मुक्त भारत का सपना भी पूरा कर लेंगे। दस्तावेज में दिखाया गया है कि सरकार 2019 तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 500 से अधिक आबादी वाले (विशेष इलाकों में 250 से अधिक की आबादी वाले) वाले साथ गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ सकती है।

इसमें अनुसार , प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले सभी गांव को ‘मॉडल विलेज’ का दर्जा दिया जाएगा। यहां तक कि इस खास डॉक्युमेंट में साल 2022 तक गरीबी मुक्त भारत की परिकल्पना भी की गई है। आपको बता दें कि नीति आयोग के वर्तमान उपाध्यक्ष देश की आर्थिक नीतियों का खाका तैयार करने वाले प्रमुख अधिकारियों में से एक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।