SC/ST समुदाय के खिलाफ किया गया पोस्ट पहुंचाएगा जेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

SC/ST समुदाय के खिलाफ किया गया पोस्ट पहुंचाएगा जेल

NULL

अक्सर लोग अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति पर जातिवादी को लौ क्लास दिखाने के लिए उनपर टिप्पणी करते हैं, ताकि सामने वाला अपमानित महसूस करें। ऐसे बहुत से पोस्ट आए दिन सोशल मीडिया पर किए जा रहे थे। जिसको लेकर हाई कोर्ट ने अपमान को दंडनीय मान लिया है और इसपर दंड देने का फैसला लिया है।

1555516285 social media

                                                                                              Source

जी हां, दिल्ली हाई कोर्ट ने कल अपने फैसले में कहा है कि सोशल मीडिया पर SC/ST समुदाय के खिलाफ किया गया कोई भी पोस्ट या जातिगत टिप्पणी पर सजा हो सकती है। किसी के भी द्वारा की गई  टिप्पणी ऑनलाइन अब्यूज में शामिल की जाएगी। कोर्ट का कहना है कि इस बात से सजा में  कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि पोस्ट लिखने वाले ने अपनी प्राइवेसी सेटिंग को पब्लिक या प्राइवेट कर रखा है। अगर किसी कि गैर मौजूदगी में भी किसी जाति विशेष का अपमान किया गया है तो इसपर SC/ST एक्ट लागू होगा। हाई कोर्ट ने यह कहा है कि किसी भी तरह कि जातिगत टिप्पणी SC/ST एक्ट 1989 के तहत आती है।

1555516286 sc st act 1989

                                                                                            Source

यह फैसला फेसबुक वॉल के सन्दर्भ में सुनाया गया था लेकिन कोर्ट के कहा कि यह उन वेबसाइट पर भी लागू होता है जिनपर प्राइवेसी सेटिंग होती है या जो लोग ग्रुप में चैट करते है यानी व्हाट्सऐप जैसे मंच पर भी यह कानून लागू होता है। जब कोई व्यक्ति अपने फेसबुक वॉल की सेटिंग को प्राइवेट से पब्लिक करता है तो उसके पोस्ट हर किसी को दिखाई देते हैं। इसके बावजूद अगर ऐसी कोई टिप्पणी करने के बाद यूजर अपने सेटिंग दोबारा पब्लिक से प्राइवेट कर लेता है फिर भी वो SC/ST एक्ट के अंतर्गत आएगा। किसी के पीठ-पीछे भी की गई ऐसी कोई भी जातिगत टिप्पणी सजा के योग्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।