Maharashtra Election: धुले में बोले पीएम मोदी- महाअघाड़ी की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra Election: धुले में बोले पीएम मोदी- महाअघाड़ी की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए धुले में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं।

Maharashtra Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए धुले में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमवीए की गाड़ी में न पहिए है और न ब्रेक, ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए भी झगड़ा हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 5 वर्ष महाराष्ट्र की प्रगति को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। महाराष्ट्र को जो सुशासन चाहिए, वो सिर्फ महायुति की सरकार ही दे सकती है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में 370 को वापस नहीं करा सकती है।

हम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में आने पर हर किसी का अपना एक लक्ष्य होता है। हम जैसे लोग जनता को ईश्वर का रूप मानते हैं। हम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। वहीं कुछ लोगों की राजनीति का आधार ‘लोगों को लूटना’ है। जब लोगों को लूटने की नीयत वाले महाअघाड़ी जैसे लोग सरकार में आ जाते हैं तो वो विकास ठप्प कर देते हैं, हर योजना में भ्रष्टाचार करते हैं।

महिला सशक्तीकरण पर महायुति का फोकस

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए महायुति सरकार के उठाए गए कदम कांग्रेस और उसके गठबंधन को बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं। महायुति सरकार की लाडकी बहन योजना की चर्चा सिर्फ़ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। कांग्रेस इसे रोकने के लिए तरह-तरह की साजिशें रच रही है। कांग्रेस के इकोसिस्टम के लोग इस योजना के खिलाफ़ कोर्ट भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने ठान लिया है कि अगर उन्हें सत्ता मिली तो वे इस योजना को बंद कर देंगे।

PM ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरा

प्रधानमंत्री मोदी ने धुले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आजादी के समय बाबासाहेब दलितों और वंचितों के लिए आरक्षण चाहते थे लेकिन नेहरू जी इस बात पर अड़े थे कि दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। बड़ी मुश्किल से बाबासाहेब दलितों और आदिवासियों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर पाए थे… नेहरू जी के बाद इंदिरा जी आईं और उनका भी आरक्षण के खिलाफ यही रवैया था। ये लोग चाहते थे कि SC, ST, OBC हमेशा कमजोर रहें। राजीव गांधी ने भी OBC आरक्षण का खुलकर विरोध किया था… राजीव गांधी के बाद अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी, इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।