जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार Police Took Big Action In Jitan Sahni Murder Case, 3 Accused Arrested
Girl in a jacket

जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार

विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले (जीतन सहनी हत्याकांड) में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी काजिम अंसारी की निशानदेही पर ये गिरफ्तारी हुई है। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया की हत्या कांड की जगह से पुलिस को देशी शराब के 38 खाली पाउच भी मिले। सभी खाली पाउच FSL जांच के लिए भेजे गए हैं।

  • जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है
  • मुख्य आरोपी काजिम अंसारी की निशानदेही पर ये गिरफ्तारी हुई है
  • दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने इसकी जानकारी दी
  • हत्या कांड की जगह से पुलिस को देशी शराब के 38 खाली पाउच भी मिले

तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार



जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनका नाम सितारे उर्फ छेदी, छोटे लहेरी, मो आजाद है। ये तीनों काजिम अंसारी के साथ घटना को अंजाम देने में शामिल थे। गिरफ्तार सितारे उर्फ छेदी ने मृतक से 20 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। जिसके बदले में जीतन सहनी ने उसकी मोटरसाइकिल और उसके कागज अपने पास जमा करा लिए थे। वहीं इस हत्याकांड में शामिल छोटे लहरी ने 6 हजार रुपए सूद पर लिए थे। और इसके बदले में उसके जमीन के दस्तावेज रख लिए गए थे। मोहम्मद आजाद इस कांड में इन लोगों के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था।

घटनास्थल से 38 खाली पाउच पाए गए



SSP ने बताया कि घटना स्थल पर एक संदूक भी मिला। उसमें से 23 कागज बरामद हुए। इसमें दो जमीन के कागजात थे और शेष ब्याज के कारोबार से जुड़े दस्तावेज थे। घटना स्थल से 38 खाली पाउच भी मिले। जिसे प्रथमदृष्ट्या शराब का सेवन मानते हुए, टेस्ट के लिए FSL को भेजा जा रहा है। ताकि कंफर्म हो सके कि खाली पाउच के अंदर शराब था या फिर पानी था। एसएसपी जगुनाथरेड्डी ने कहा कि काजिम अंसारी के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार इन्हीं चारों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब वो हथियार तलाश रही है जिससे जीतन सहनी की हत्या की गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।