कवि गोपाल दास नीरज का 93 की उम्र में निधन,दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कवि गोपाल दास नीरज का 93 की उम्र में निधन,दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

NULL

नई दिल्ली : गीतकार और कवि गोपालदास नीरज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बुधवार की शाम को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आगरा से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

गोपाल दास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पुरवली गांव में हुआ था। वह हिंदी मंचो के प्रसिद्ध कवि थे। फिल्मों में कई सुपरहिट गाने लिख चुके कवि गोपालदास नीरज को उनकी लेखनी के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें 1991 पद्मश्री से सम्मानित किया गया। नीरज को 2007 में पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से भी सम्मानित किया है। बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने लिख चुके गोपालदास नीरज को तीन बार फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।