प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में एक स्मारक का किया उद्घाटन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में एक स्मारक का किया उद्घाटन

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मारक का उद्घाटन करने के बाद यहां यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय समुदाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के मोंट ब्लांक पर्वतमाला में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए लोगों की याद में बनाए गए स्मारक का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इन दुर्घटनाओं में भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक माने जाने वाले होमी जहांगीर भाभा समेत कई भारतीयों की मौत हो गयी थी। 
माउंट ब्लांक की तलहटी में बना स्मारक ‘नीड डीइगल’ भाभा और कई अन्य भारतीयों को समर्पित है जो 1950 एवं 1966 में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के दो विमानों में सवार थे। मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मारक का उद्घाटन करने के बाद यहां यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 

पेरिस में PM मोदी का संबोधन, बोले-हिंदुस्तान में अब टेंपरेरी के लिए व्यवस्था नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘दुख के इस क्षण में भारत और फ्रांस एकसाथ खड़े हैं। दोनों विमान दुर्घटनाओं में हमने होमी भाभा समेत कई भारतीय यात्रियों को खोया। उन हादसों में अपनी जान गंवाने वाले भारतीयों को मेरी श्रद्धांजलि। यह दो देशों के लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति सहानुभूति का उदाहरण है।’’
फ्रांस की आल्पस पर्वतमाला के माउंट ब्लांक पर्वत पर 1966 में विमान दुर्घटना में भाभा की मौत हो गयी थी, जिसे भारत के वैज्ञानिक विकास की दिशा में एक बड़ी क्षति माना जाता है। 24 जनवरी 1966 को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान 101 में कुल 106 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य थे। इस विमान का नाम ‘कंचनजंघा’ था।
कंचनजंघा विमान दुर्घटना माउंट ब्लांक के उसी जगह हुई थी जहां 16 साल पहले तीन नवंबर 1950 को एयर इंडिया का एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस दुर्घटना में 48 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। बर्फ से ढंके इस पर्वतीय क्षेत्र से यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का शव कभी नहीं निकाला जा सका। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।