कांग्रेस हमेशा से गरीबी को राजनीतिक हथियार के तौर पर प्रयोग करती रही : मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस हमेशा से गरीबी को राजनीतिक हथियार के तौर पर प्रयोग करती रही : मोदी

मोदी ने कहा, ”कांग्रेस हमेशा से गरीबी को बड़ा हथियार बनाकर राजनीतिक लाभ लेती आई है। गरीबी तब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर गरीबी को हमेशा से राजनीतिक हथियार के तौर पर प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि गरीबी को हटाने का सबसे अच्छा तरीका है इस पार्टी को ही हटा देना। सोनपुर में भाजपा की चुनाव रैली में मोदी ने कहा, ”कांग्रेस हमेशा से गरीबी को बड़ा हथियार बनाकर राजनीतिक लाभ लेती आई है। गरीबी तब तक नहीं हटेगी जब तक कांग्रेस का अस्तित्व है।”

सोनपुर पश्चिमी ओडिशा के बालांगीर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। मोदी ने “कांग्रेस हटाओ’ का नारा देते हुए कहा कि कांग्रेस को अगर हटा दिया जाए तो गरीबी अपने आप खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई पीढ़ियों तक गरीबी उन्मूलन के केवल नारे देती आई है लेकिन इसे सुनिश्चित करने के लिए कभी कदम नहीं उठाए।

pm modi

सुंदरगढ़ में बोले मोदी- इस बार ओडिशा में कमल खिलेगा, BJP जीत का स्वाद चखेगी

मोदी ने कहा कि गरीब और गरीब होता चला गया और उनके नेता एवं मंत्री अमीर होते गए। कांग्रेस के साथ-साथ बीजद ने राजनीति के लिए गरीबी का इस्तेमाल किया और इसी वजह से देश का बड़ा हिस्सा तथा ओडिशा दशकों तक अथाह गरीबी में रहा। मोदी ने कहा कि परिणामस्वरूप माओवादी स्थिति का लाभ उठा रहे हैं। ओडिशा में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही चार चरण में होने हैं। चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।