ओडिशा में पहली बार 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का विजन ओडिशा को आईटी हब बनाने का है। अश्विनी वैष्णव ने कहा, ”यह बहुत ही खुशी की बात है कि ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हो रहा है। दुनियाभर से आए प्रवासी भारतीय ओडिशा की संस्कृति का आनंद ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर को प्रवासी भारतीय दिवस के लिए चुना, यह बहुत अच्छी बात है। पीएम मोदी का विजन है कि ओडिशा को आईटी हब में तब्दील किया जाए। आगामी दो-तीन सालों में ओडिशा में आईटी हब बनाया जाए, इसको लेकर विस्तार से चर्चा हुई।”
Addressed Indian diaspora at a Plenary Session of the Pravasi Bharatiya Divas 2025 event.
📍Bhubaneswar, Odisha pic.twitter.com/qEofticueX
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 9, 2025
उन्होंने बताया कि तमाम मुद्दों को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात हुई। विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले समय में हमें एक विकसित ओडिशा देखने को मिलेगा। ओडिशा में रेलवे प्रोजेक्ट के लिए 73,000 करोड़ रुपए निवेश हो रहा है। ओडिशा में निवेश को लेकर ‘उत्कर्ष ओडिशा’ का आयोजन होने वाला है। इसमें बड़ी घोषणा की जाएगी। ओडिशा के नौजवानों को नए मौके मिलें, इसको लेकर भी चर्चा होगी। अश्विनी वैष्णव ने प्रवासी भारतीयों के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेन की भी जानकारी दी। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में ओडिशा से जाने वाले लोगों के लिए विशेष इंतजाम के बारे में भी बताया।
ଓଡ଼ିଶାରେ ରେଳ ଭିତ୍ତିଭୂମି ବିକାଶକୁ ତ୍ୱରାନ୍ୱିତ କରିବା ସହ ଭୁବନେଶ୍ବରକୁ ଏକ ଅଗ୍ରଣୀ ଆଇଟି ହବ୍ କରିବାର ବିଭିନ୍ନ ଦିଗ ସମ୍ପର୍କରେ କେନ୍ଦ୍ର ରେଳ ମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀ @AshwiniVaishnaw ଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିଛି। ବର୍ତ୍ତମାନ ରାଜ୍ଯରେ ୪୮ଟି ନୂଆ ରେଳ ପ୍ରକଳ୍ପର ନିର୍ମାଣ କାର୍ଯ୍ୟ ଚାଲୁରହିଛି। ଏହାସହ ରାଜ୍ଯରେ ୬ଟି ବନ୍ଦେ ଭାରତ ଟ୍ରେନ୍… pic.twitter.com/LGcU0sQxdC
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) January 9, 2025
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना करते हुए कहा, ओडिशा की भूमि पर कदम-कदम पर संस्कृति का प्रतीक देखने को मिलता है। यह भूमि हमारे सम्राट अशोक की शांति की धरोहर को संजोए हुए है। ओडिशा का यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व हमें शांति, विकास और वैश्विक समृद्धि की दिशा में प्रेरित करता है।
Pleased to speak at the Pravasi Bharatiya Divas convention in Bhubaneswar. The Indian diaspora has excelled worldwide. Their accomplishments make us proud. https://t.co/dr3jarPSF4
— Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2025