PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh को जन्मदिन पर दी बधाई, जाना हालचाल
Girl in a jacket

PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh को जन्मदिन पर दी बधाई, जाना हालचाल

PM Modi Manmohan Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने गुरुवार को पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह(Manmohan Singh) को फोन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी ने फोन पर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जाना।

PM Modi ने Manmohan Singh के जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Mod) ने गुरुवार को पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को फोन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी ने फोन पर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जाना।इससे पहले पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले।”

92 साल के हुए पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, PM मोदी ने फोन कर उन्हें दी बधाई  | PM Modi called and wished former PM Manmohan Singh Birthday greetings  architect of economic reforms

PM Mod के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 92वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाई दी।डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। साल 2004 में भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह को भारत में बड़े आर्थिक सुधार का जनक माना जाता है। उन्होंने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला। डॉ. मनमोहन सिंह सिर्फ देश के प्रधानमंत्री ही नहीं रहे हैं, बल्कि कई अहम पदों पर भी काबिज रहे हैं।

Manmohan Singh का पॉलिटिकल बैकग्राउंड

Manmohan Singh 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर भी रहे। साल 1987 से 1990 तक डॉ. मनमोहन सिंह ने संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण आयोग के महासचिव के तौर पर जिम्मा संभाला। वह साल 1991 में असम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए। वह साल 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे।मनमोहन सिंह साल 1995, 2001, 2007 और 2013 में फिर उच्च सदन के सदस्य रहे। साल 1998 से 2004 तक जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार थी, तब मनमोहन सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 20 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।