PM मोदी आज करेंगे Mann Ki Baat, कई खास चीजों पर हो सकती है चर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी आज करेंगे Mann Ki Baat, कई खास चीजों पर हो सकती है चर्चा

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करने वाले है। कार्यक्रम का आज 106वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।इस एपिसोड में पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और दिवाली के त्योहार पर खास चर्चा कर सकते हैं। पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 से लेकर जी20 की सफलता तक कई अहम चीजों पर बात की थी।
प्रोग्राम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन, और AIR एप पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल्स पर भी इस कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा। जैसे ही हिंदी प्रसारण खत्म होगा, इस प्रोग्राम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा।
पिछले एपिसोड में PM मोदी ने क्या कहा
दरअसल, पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से लेकर जी20 के सफल आयोजन पर बात की। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा था कि एक बार फिर से मुझे अपने देश और देशवासियों की सफलता को साझा करने का अवसर मिला है। मुझे सबसे ज्यादा संदेश मुझे चंद्रयान-3 की लैंडिंग और दिल्ली में जी20 के सफल आयोजन को लेकर मिले। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का करोड़ों लोग साक्षी बने. इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने इस पूरी घटना को देखा। ये अपने में ही एक रिकॉर्ड है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता दिखाती है कि लोगों को इस मिशन से कितना लगाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।