2019 लोकसभा चुनावों के लिए आगरा से चुनाव अभियान शुरू करेंगे PM मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2019 लोकसभा चुनावों के लिए आगरा से चुनाव अभियान शुरू करेंगे PM मोदी

मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत नवंबर 2013 में कोठी मीना बाजार मैदान पर विजय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव अभियान की शुरुआत नौ जनवरी को उत्तर प्रदेश के आगरा से करेंगे। पार्टी के सूत्रों और सांसद राम शंकर कठेरिया ने यह जानकारी दी। मोदी के दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी चार जनवरी को आगरा का दौरा करेंगे।

pm modi

गौरतलब है कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत नवंबर 2013 में कोठी मीना बाजार मैदान पर विजय शंखनाद रैली में भारी मात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करके की थी। राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मोदी ने आगरा में 20 नवंबर 2016 को परिवर्तन रैली के दौरान जनसभा को संबोधित किया था।

pm modi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों का मानना है कि पार्टी के लिए आगरा शुभ साबित हुआ है, जिसने नौ विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें जीती हैं।

PM Modi Interview Highlights : साल 2019 का लोकसभा चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा – PM मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।