PM मोदी ने ली चुटकी, कहा- खट्टर जी अपने खराब गले का इलाज आयुष स्वास्थ्य केन्द्र में करा लें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से कहा कि वह अपने खराब गले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से कहा कि वह अपने खराब गले के इलाज के लिए आयुष स्वास्थ्य केंद्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री को सार्वजनिक सभाओं में बोलते समय यह खराबी तो जरूर ही आती होगी। 
हरियाणा में 10 आयुष केन्द्रों का उद्घाटन करते समय उन्होंने यह बात कही। खट्टर पंचकूला में उनके भाषण को सुन रहे थे, जहां हरियाणा सरकार ने एक समारोह का आयोजन किया था। भाजपा के कई विधायक और पार्टी नेता यहां मौजूद थे। मोदी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यस्त दौरे के चलते खट्टर का गला प्रभावित हुआ है। 

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 10 राष्ट्रीय बैंकों की बजाय अब सिर्फ 4 राष्ट्रीय बैंक होंगे

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ इन दिनों, हरियाणा के मुख्यमंत्री गांव-गांव जा रहे हैं और वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि वह बोल भी नहीं पा रहे, यह हमारे सामने आने वाली पेशेवर समस्या है। चुनाव के दौरान, मुझे भी इससे गुजरना पड़ा था।’’ मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आपको एक राज़ बताता हूं, मैं योग करता हूं, प्राणायाम करता हूं और आयुर्वेद का सहारा लेता हूं… मैं इनके दम पर ही यह सब कर पाता हूं। 
अब जब, हरियाणा में आयुष और कल्याण केन्द्र खुल गए हैं, तो मैं खट्टर जी से कहूंगा कि अपने गले का इलाज वहीं करा लें। इस बात पर खट्टर ठहाके लगाकर हंसने लगे। पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में मोदी ने 10 आयुष केन्द्रों का उद्घाटन किया है। खट्टर ने इन केन्द्रों का उद्घाटन करने के लिए मोदी का शुक्रिया भी अदा किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।