PM मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल पहुंचेंगे रांची - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल पहुंचेंगे रांची

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के

रांची : पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार की रात यहां पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि प्रवास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। 
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली से विशेष विमान से बृहस्पतिवार की रात्रि 10.20 यहां पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास उनका स्वागत करेंगे। 
प्रधानमंत्री रांची में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सुबह छह बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग पचास हजार आम लोगों के साथ योग करेंगे। 
इससे पूर्व आज मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्य कार्यक्रम स्थल रांची के प्रभात तारा मैदान का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और बाद में स्थानीय मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘योग जोड़ने का काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है।’’ 
दास ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के प्रयास से आज योग को पूरे विश्व ने अपनाया है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि पूरी 
दुनिया योग करे, निरोग रहे, योग्य बने और मानव कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाये। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग का पूरे विश्व में व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। वर्तमान समय में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में योग अपनाना महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।