PM मोदी रात 1 बजे पहुंचेंगे ISRO मुख्यालय, देखेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग

चंद्रयान-2 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब

चंद्रयान-2 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात करीब 1 बजे बेंगलुरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय पहुंचेंगे।
बता दे कि चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम शुक्रवार तड़के डेढ बजे के बाद चंद्रमा पर उतरेगा। प्रधानमंत्री इसरो के मुख्यालय में वैज्ञानिकों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। उनके साथ देश भर के स्कूलों के करीब 70 छात्र भी होंगे। आठवीं से लेकर 10 वीं तक के इन छात्रों का चयन एक क्विज के जरिये किया गया है। 
विज्ञान और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की सराहना करने वाले प्रधानमंत्री की इस मौके पर मौजूदगी से वैज्ञानिकों का मनोबल बढेगा और युवाओं को नवाचार की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलेगी। 
चंद्रयान 2 में व्यक्तिगत रूचि दिखाते हुए श्री मोदी ने कहा है कि यह मिशन पूरी तरह स्वदेशी है और इससे हर भारतीय को खुशी तथा गौरव की अनुभूति होगी। 
इसरो ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम शुक्रवार तड़के एक से दो बजे के बीच चंद्रमा पर उतरना शुरू करेगा और उसके तड़के डेढ और ढाई बजे के बीच चंद्रमा को छूने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।