जमशेदपुर में विपक्ष पर बरसे PM Modi, कहा- JMM, कांग्रेस और RJD झारखंड के सबसे बड़े दुश्मन
Girl in a jacket

जमशेदपुर में विपक्ष पर बरसे PM Modi, कहा- JMM, कांग्रेस और RJD झारखंड के सबसे बड़े दुश्मन

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद कर दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने झारखंड सरकार और अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधा।

Highlights

  • पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
  • पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला
  • ‘JMM, कांग्रेस और RJD झारखंड के सबसे बड़े दुश्मन’

जमशेदपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित

पीएम मोदी(PM Modi) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद (RJD) पर जमकर हमला किया और जनता से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी हैं। इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्द पहचानेंगे, उतना जल्द झारखंड का भाग्योदय सुनिश्चित होगा। कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। आरजेडी बिहार से झारखंड के अलग होने का बदला चुका रही है और जेएमएम आदिवासियों के जंगल, जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ जाकर खड़ा हो गया है। ये लोग स्वार्थ और सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

सोरेन की पार्टी JMM के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं', जमशेदपुर की रैली में बोले PM मोदी - PM Modi in Jamshedpur rally says People of Soren ...

विपक्ष आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं- PM Modi

प्रधानमंत्री(PM Modi) ने जेएमएम को आदिवासियों का दुश्मन करार देते हुए कहा कि इस सरकार का पांच साल का कार्यकाल इस बात सबूत है कि ये लोग सिर्फ वोट लेने के लिए आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं। जेएमएम के लिए आदिवासी समाज का सम्मान नहीं, बल्कि अपना सियासी फायदा सबसे ऊपर है। पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि चंपई सोरेन आदिवासी नहीं हैं क्या? लेकिन सीएम की कुर्सी कब्जाने के लिए जिस तरह उन्हें अपमानित किया गया, उससे हर गरीब आदिवासी को गहरी चोट पहुंची है। हर आदिवासी दुख से भरा हुआ है। इसी तरह अपने ही परिवार की महिला सीता सोरेन को जेएमएम ने अपमानित और बेदखल किया। इनके अपमान का बदला झारखंड का हर आदिवासी आने वाले चुनाव में लेगा।

झारखंड: सोरेन के गढ़ में आज मोदी की रैली, बरहेट में कमल खिलाने के लिए करेंगे कैंपेन - jharkhand assembly elections fifth phase narendra modi rally jmm hemant soren shibu soren santhal

विपक्ष बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या के साथ खड़े है- PM Modi

प्रधानमंत्री(PM Modi) ने झारखंड(Jharkhand) के संथाल परगना और कोल्हान में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर जेएमएम पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या के साथ खड़े हैं। आलम यह है कि घुसपैठिए जेएमएम को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झामुमो के भीतर भी घुस गए हैं। जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है तो तुष्टिकरण ही उसका एकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए ये सबसे पहले दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के हितों की बलि चढ़ाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।