विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी ने किया पौधारोपण PM Modi Planted A Tree On World Environment Day
Girl in a jacket

विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी ने किया पौधारोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री का बुद्धा जयंती पार्क में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि को पुनः उपजाऊ बनाना, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता है।

  • नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
  • PM का बुद्धा जयंती पार्क में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है
  • इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि को पुनः उपजाऊ बनाना है

धरती को बचाने के तरीकों के बारे में बताने की जरूरत- PM मोदी

pm modi2

इस थीम के साथ बच्चों से पौधारोपण करने और उनकी देखरेख करने के लिए कहा जाएगा। बच्चों को घरों में ग्लोबल वार्मिंग, समुद्र के प्रदूषण और इनसे निपटने के उपायों और धरती को बचाने के तरीकों के बारे में बताने की जरूरत है।

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता

पौधारोपण कर प्रधानमंत्री हमारे जीवन में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताना चाहते हैं और दुनिया को इस संबंध में संदेश देना चाहते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन में इसकी स्थापना की थी। वर्ष 1974 से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।