PM मोदी 5 दिवसीय सिंगापुर – इंडोनेशिया के दौरे पर, 29 मई को होंगे रवाना

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से 2 जून तक इंडोनेशिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे, जहां वे दोनों देशों के नेताओं से प्रमुख मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सेदारी करेंगे। इसमें रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर करार हो सकते हैं। पीएम मोदी का यह इंडोनेशिया का पहला और सिंगापुर का दूसरा दौरा होगा। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, इन द्विपक्षीय वार्ताओं में रक्षा क्षेत्र एक प्रमुख मुद्दा रहेगा।

विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति सरन ने बताया कि प्रधानमंत्री सिंगापुर के शांगरी ला में 1 जून को एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सिंगापुर में संबोधन के लिए बुलाया गया है। इस दौरान नरेंद्र मोदी का फोकस भारत-प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर होगा। भारत के पास इस मुद्दे पर अपनी नीतियां दुनिया के सामने रखने का बेहतर मौका है।

साथ ही प्रधानमंत्री सागरमाला प्रोजेक्ट को लेकर अपनी बात रखेंगे। पीएम मोदी का यह पहला इंडोनेशिया दौरा है। वहीं, वे दूसरी बार सिंगापुर पहुंचेंगे। इससे पहले वे नबंवर, 2015 में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए सिंगापुर गए थे।- मोदी 21 मई को एक दिन के अनौपचारिक दौरे पर रूस गए थे। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें न्योता दिया था।

मोदी-पुतिन की मुलाकात सोची शहर में हुई। बता दें कि 27-28 अप्रैल को भी मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी अनौपचारिक मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बात हुई थी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।