PM मोदी देश के खिलाफ ऐसा काम करने में लगे हैं जो देश के दुश्मन भी नहीं कर पाए : राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी देश के खिलाफ ऐसा काम करने में लगे हैं जो देश के दुश्मन भी नहीं कर पाए : राहुल गांधी

राहुल ने कहा, ‘मोदी जी आप कांग्रेस पार्टी से नहीं लड़ रहे, ये कांग्रेस पार्टी नहीं है, बल्कि

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर सत्याग्रह के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बोले कि, ‘जो काम देश के दुश्मन नहीं कर पाए वो काम आज नरेंद्र मोदी करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि हमारी उन्नति नष्ट हो जाए और देश की आवाज शांत हो जाए। 
राहुल ने आगे बात करते हुए कहा कि जनता की आवाज ने अंग्रेजों को प्यार से शांति से भगाया।  इसी आवाज ने भारत की अर्थव्यवस्था को बनाया। उस आवाज के बिना हिंदुस्तान नहीं रहेगा। देश के दुश्मनों ने इस आवाज को दबाने की कोशिश की। इन दुश्मनों ने देश की अर्थव्यवस्था को तोड़ने की कोशिश की लेकिन जनता की आवाज ने ऐसा नहीं होने दिया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब न्यायपालिका पर दबाव डालते हैं तो वो देश की आवाज को चोट पहुंचाते हैं। जब वो छात्रों पर गोली चलवाते हैं तब वो देश की आवाज को शांत करवाने की कोशिश करते हैं। जब वो पत्रकारों को डराते हैं तो देश की आवाज को डराने की कोशिश करते हैं।
राहुल ने कहा, ‘मोदी जी आप कांग्रेस पार्टी से नहीं लड़ रहे, ये कांग्रेस पार्टी नहीं है, बल्कि पूरे देश की आवाज है जिसके खिलाफ आप खड़े हो। यह भारत माता की आवाज है और अगर आप इसके खिलाफ रहोगे तो भारत माता आपको जबरदस्त जवाब देने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।