पीएम मोदी ने फ्रांस में उपहारों से बढ़ाई भारतीय संस्कृति की पहचान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पीएम मोदी ने फ्रांस में उपहारों से बढ़ाई भारतीय संस्कृति की पहचान

भारतीय संस्कृति के उपहारों से पीएम मोदी ने बढ़ाई पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को फ्रांस की दो दिन की अपनी यात्रा समाप्त कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए। यूरोपीय देश में एक बार फिर उनकी ‘गिफ्ट डिप्लोमेसी’ की खूब चर्चा है। इस तरह से वह दूसरे देशों के लोगों को भारतीय संस्कृति और शिल्प से जोड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी को खास उपहार दिए। उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात के दौरान उनके बच्चों के लिए भी तोहफे दिए।

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को तोहफे में डोकरा कलाकृति दी है, जिसमें वाद्ययंत्र बजाती महिलाओं की दो मूर्तियां हैं। प्रतिष्ठित डोकरा कला छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख धातु-ढलाई परंपरा है, जो प्राचीन मोम तकनीक का उपयोग करके बनाई जाती है। इस कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों को वाद्य यंत्र बजाते दिखाया गया है, जो संगीत के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालती है। पीतल और तांबे से बनी इस कलाकृति में बारीक कारीगरी है, जो कारीगरों के गहरे कौशल और समर्पण को दर्शाती है। सजावट के अलावा, यह डोकरा कलाकृति भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

फ्रांस की प्रथम महिला को उपहार में पीएम मोदी ने एक सुंदर टेबल मिरर दिया है, जिस पर चांदी का काम है। राजस्थान का यह उत्कृष्ट चांदी का हैंड-इंजीनियर टेबल मिरर उत्कृष्ट शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। इसके सिल्वर फ्रेम में फूलों और मोर को दर्शाया गया है, जो सुंदरता-प्रकृति का प्रतीक है। एक शानदार चमक के लिए इस पर पॉलिश की गई है, यह टेबल मिरर राजस्थान की धातुकला की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है पीएम मोदी फ्रांस में अमेरिका के उपराष्ट्रपति से भी मिले। वह उनके बेटे विवेक वेंस के लिए लकड़ी का रेलवे खिलौना सेट ले गए थे। इस खिलौने को लकड़ी से तैयार किया गया है और पर्यावरण के अनुकूल वनस्पति रंगों से इसे रंगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।