PM Modi In Barrackpore: बंगाल के बैरकपुर में एक बार फिर गरजे PM मोदी, कहा - संदेशखालि की प्रताड़ित महिलाओं को धमकी दे रहे हैं TMC के गुंडे
Girl in a jacket

बंगाल के बैरकपुर में एक बार फिर गरजे PM मोदी, कहा – संदेशखाली की प्रताड़ित महिलाओं को धमकी दे रहे हैं TMC के गुंडे

PM Modi in Barrackpore

PM Modi in Barrackpore:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस पर ‘वोट बैंक’ की राजनीति का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ‘गुंडे’ दोषियों को बचाने के लिए  संदेशखाली की प्रताड़ित महिलाओं को धमकी दे रहे हैं।

 

Highlights

. बंगाल के बैरकपुर में एक बार फिर गरजे PM मोदी
.  संदेशखाली की प्रताड़ित महिलाओं को धमकी दे रहे हैं TMC के गुंडे
. तृणमूल कांग्रेस पर ‘वोट बैंक’ की राजनीति का आरोप लगाया

बैरकपुर में गरजे PM मोदी

मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर( PM Modi in Barrackpore) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन में राज्य में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘जब तक मोदी है, कोई भी सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) को कोई रद्द नहीं कर सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने देखा है कि तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखालि की बहनों और माताओं के साथ क्या किया। टीएमसी के गुंडे अब संदेशखालि में महिलाओं को धमकी दे रहे हैं क्योंकि मुख्य अपराधी का नाम शाहजहां शेख है। टीएमसी संदेशखालि के दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’’

PM मोदी ने किया दावा

बाद में हुगली में एक अन्य रैली में मोदी(PM Modi in Barrackpore) ने दावा किया, ‘‘इस बार कांग्रेस को अपने शहजादे (राहुल गांधी) की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 53 साल के हैं। पिछले हफ्ते, प्रधानमंत्री ने एक रैली में कहा था कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ‘हाफ सेंचुरी’ भी नहीं लगा पाएगी और उसकी सीटों की संख्या अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर रहेगी।

TMC सरकार नहीं बना सकती

मोदी ने कहा, ‘‘टीएमसी भी सरकार नहीं बना सकती। विपक्ष में भी वह कुछ नहीं कर सकती। कांग्रेस और वाम दल भी सरकार नहीं बना पा रहे हैं। केवल भाजपा नीत राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ही आपको स्थिर और मजबूत सरकार दे सकता है।’’ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस और उसके अन्य घटक हार को भांपते हुए अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।