PM मोदी ने महापर्व छठ पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने महापर्व छठ पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

NULL

सुमधुर लोक गीतों और पारंपरिक प्रसाद की खुशबू के बीच सूर्य को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कल से शुरू हुए महापर्व पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्दी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट किया है, महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व में लौकिक रूर्जा के रूप में सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। आस्था का यह महापर्व पूर्ण रूप से प्रकृति को समर्पित है। इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश या पूर्वाचल के लोग मनाते हैं। इस वर्ष छठ पर्व 24 से 27 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इस त्योहार में श्रद्धालु इसके तीसरे दिन डूबते सूर्य को और चौथे व अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देते हैं।

पहले दिन को नहाय-खाय के रूप में मनाया जाता है जिसमें व्रती लोग स्नान के बाद पारंपरिक पकवान तैयार करते हैं। दूसरे दिन को खरना कहा जाता है, जब श्रद्धालु दिन भर उपवास रखते हैं, जो सूर्य अस्त होने के साथ ही समाप्त हो जाता है। उसके बाद वे मिट्टी के बने चूल्हे पर खीर और रोटी बनाते है, जिसे बाद में प्रसाद के तौर पर वितरित किया जाता है।

पर्व के तीसरे दिन छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देते हैं। चौथे व अंतिम दिन को पारन कहा जाता है। इस दिन व्रती सूप में ठेकुआ, सठौरा जैसे कई पारंपरिक पकवानों के साथ ही केला, गन्ना सहित विभिन्न प्रकार के फल रखकर उगते सूर्य को अर्ध्य देते हैं जिसके बाद इस पर्व का समापन हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।