PM Modi ने दी वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM Modi ने दी वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं

 Valmiki Jayanti: आज ‘वाल्मीकि जयंती’ के अवसर पर लोगों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। इस दौरान मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।’’संत वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और विशेषकर दलितों के लिए श्रद्धेय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।