PM मोदी ने दी हिन्दी दिवस पर देशवासियों को बधाई, कहा- 'यह भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करेगी' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने दी हिन्दी दिवस पर देशवासियों को बधाई, कहा- ‘यह भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करेगी’

आज के दिन यानी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।बता दें हिंदी भारत

आज के दिन यानी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।बता दें हिंदी भारत की राज्य भाषाओं में से एक है। हिंदी की जड़े जितनी गहरी हैं, उतना ही समृद्ध इसका इतिहास भी है। इस दौरान देश में कई कार्यक्रम भी किए जाते है।
 आपको बता दें हिंदी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट में लिखा, मेरे सभी परिवारजनों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर हिंदी दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा, ”दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधता को एकजुट करने का नाम हिंदी है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक हिंदी ने अहम भूमिका निभाई है” देश को एकजुट करना…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।