PM मोदी और ममता आज बंगाल में चुनावी रैलियों से साधेंगे एक दूसरे पर निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी और ममता आज बंगाल में चुनावी रैलियों से साधेंगे एक दूसरे पर निशाना

पश्चिम बंगाल में रैलियों का अपना महत्व है क्योंकि एक तरफ जहां ममता अपना गढ़ बचाने में जुटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश में अपने दलों के लिए लोकसभा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की एक रैली कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रिगेड ग्राउंड पर दोपहर को होगी।

इससे पहले मोदी उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ में नई जलपाईगुड़ के रेलवे ग्राउंड के निकट रैली को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल से पहले प्रधानमंत्री की पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह पासीघाट में आमसभा आयोजित की गई है। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रैलियों का अपना महत्व है क्योंकि एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना गढ़ बचाने में जुटी हैं वहीं भाजपा यहां अपना आधार बढ़ने में पिछले कई महीनों से जुटी हुई है।

Mamata Banerjee

अमित शाह ने ममता पर साधा निशाना, कहा- बंगाल की संस्कृति-सभ्यता तबाह की

ममता बनर्जी भी आज ही राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए अभियान शुरु करेंगी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया की ममता बनर्जी का पहले चार अप्रैल से चुनावी अभियान शुरु होना था किंतु अब एक दिन पहले ही इसकी शुरुआत करेंगी और आज कूच बिहार जिले के दीनहटा और उत्तर बंगाल में रैलियों को संबोधित करेंगी।

सूत्रों ने बताया कि ममता का चुनावी अभियान पहले शुरु करने का फैसला इसलिए किया गया कि भाजपा को एक दिन पहले खुला मौका नहीं मिले। भाजपा लोकसभा चुनाव में टीएमसी की मुख्य प्रतिद्वंदी के रुप में उभर रही है। वास्तविकता यह है कि 2019 का आम चुनाव प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से टीएमसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जिसने मार्क्सवादी पार्टी के तीन दशकों से अधिक के शासन को उखाड़ कर यहां सत्ता हासिल की थी। राज्य में 42 संसदीय क्षेत्र हैं। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में ममता बनर्जी कम से कम दो रैलियों को संबोधित करेंगी।

राज्य की 42 सीटों पर लोकसभा के सभी सात चरणों में मतदान होना है। इस बीच टीएमसी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामा। वर्ष 2014 के आम चुनाव में टीएमसी ने राज्य की 42 सीटों में से 34 पर विजय हासिल की थी।

पार्टी के समक्ष अपने इस गढ़ को बचाये रखने की बड़ी चुनौती है। पार्टी के कई बड़े नेता भी पिछले कुछ माह के दौरान भाजपा में शामिल हुए। भाजपा को पिछले चुनाव में राज्य में दो सीटें हासिल हुई थीं और वह अपना आधार बढ़ने के लिए जी जान से जुटी है। भाजपा अध्यक्ष पश्चिम बंगाल में एक दौरा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।