PM पहुंचे रांची , प्रधानमंत्री मोदी आज 40 हजार लोगों के साथ करेंगे योग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM पहुंचे रांची , प्रधानमंत्री मोदी आज 40 हजार लोगों के साथ करेंगे योग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची में हो रहे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार की रात विशेष विमान से यहां पहुंचे। 
झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ मंत्री सीपी सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री यहां राजभवन में रात्रि प्रवास करेंगे। 
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली से विशेष विमान से रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर यहां पहुंचे। 
1561056310 ranchi modi
प्रधानमंत्री रांची में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सुबह छह बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में चालीस से पचास हजार आम लोगों के साथ योग करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक पेयजल पॉइंट, 400 अस्थायी शौचालय, 100 पानी टैंकर, मेडिकल टीम, 21 एंबुलेंस, आठ मेडिकल रेस्पॉन्स टीम, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मुख्य कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और बाद में स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘योग जोड़ने का काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है।’’ 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’:योग फॉर हार्ट’ रखा गया है। 
1561050406 yoga ranchi
रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने प्रभात तारा मैदान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, अस्थायी शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और एनडीआरएफ के साथ सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। 
शुक्रवार सुबह योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहेंगे। 
कार्यक्रम स्थल पर योग करने वालों के लिए सुबह 3 बजे से प्रवेश प्रारम्भ होगा। प्रवेश के लिए 11 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। योग करने वाले सभी लोग आयोजन स्थल पर सुबह पांच बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। 
1561056333 ranchi
योग शिविर में आने वालों के आवागमन हेतु मुफ्त बस सेवा का परिचालन मध्य रात्रि से प्रारंभ हो जायेगा। योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हो रहे लगभग 40 से 50 हजार लोगों में से 35 हजार तक आम जन होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 10 हजार लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 
इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची में लोगों का उत्साह चरम पर है और प्रधानमंत्री के साथ योग करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए आनलाइन पंजीकरण प्रशासन को रोकना पड़ा है। 
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता ने बताया कि जिला बल, झारखंड सशस्त्र बल और त्वरित कार्यबल के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात किए गए हैं। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है। हर जांच बिंदू पर 6-7 डीएफएमजी लगाए गए हैं। 
पार्किंग एरिया में भी जवान तैनात रहेंगे। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। रांची के उपायुक्त महिमापत रे ने बताया कि इन सब के अलावा कार्यक्रम स्थल में 400 अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गयी है। दो सौ से ज्यादा पेयजल केन्द्र बनाये गये हैं। एक सौ के पानी के टैंकर लगाये गये हैं और आठ मेडिकल रिस्पांस टीमों एवं 21 एंबुलेंस की तैनाती की गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।