लगातार 5वें ‌दिन पेट्रोल की कीमत में कटौती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लगातार 5वें ‌दिन पेट्रोल की कीमत में कटौती

NULL

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आनी शुरू हुई है, इसकी वजह है अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों का गिरना। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों में गिरावट के बीच आज सिर्फ पेट्रोल के दाम सस्ते हुए है। रविवार को पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। हालांकि, डीजल के दाम में में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि शनिवार को पेट्रोल और डीजल दोनों 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.11 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में 80.75 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल आज 85.92 रुपये तो चेन्नई में पेट्रोल 81.09 रुपये प्रति लीटर है।

इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 6 पैसे और डीज़ल 5 पैसे प्रति लीटर गिरे थे। इस तरह से पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 14 पैसे और डीज़ल 11 पैसे सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले चार दिनों से कच्चे तेल के दाम कम होते जा रहे हैं। जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली कमी आई है। हालांकि, करीब 16 दिनों तक लगातार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद बीते चार दिनों से आम लोगों को राहत मिल रही है।

इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने पिछले दिनों कहा कि तेल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियां करती हैं और उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। पेट्रोलियम मंत्री ने पेट्रोल और डीजल के दाम में एक पैसे की कमी को लेकर विपक्ष के ताने पर सफाई देते हुए यह स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ साल से पेट्रोल की कीमत बाजार द्वारा तय होती है और दैनिक कीमतों का निर्धारण पिछले साल से हो रहा है। सरकार कीमतों का निर्धारण नहीं करती है।”

हालांकि, देश भर में जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे थे, तभी केरल ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर सबसे पहला राज्य बन गया था। केरल में पेट्रोल डीजल के दाम एक रुपये कम करने के कदम के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा है कि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 1-1 रुपये घटाने का फैसला लिया है। ये कटौती 1 जून से पूरे राज्य में लागू होगी।

रविवार को पेट्रोल-डीजल के रेट्स
आईओसी की वेबसाइट पर दिए गए भाव के अनुसार,

महानगर                      पेट्रोल                                               डीजल

दिल्ली                        78.11 रु. प्रति लीटर                          69.11 रु, प्रति लीटर

मुंबई                          85.92 रु. प्रति लीटर                        73.58 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता                 80.75 रुपये प्रति लीटर                     71.66 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई                     81.09  रुपये प्रति लीटर                     72.97 रुपए प्रति लीटर

 

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।