पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने का फार्मूला 3-4 दिन में निकलने की उम्मीद : शाह

NULL

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों को लेकर गंभीर है और तीन चार दिनों में इस समस्या का कोई समाधान ढूंढ़ लिए जाने की उम्मीद है। शाह ने 14 अप्रैल से पांच मई तक चले ग्राम स्वराज अभियान की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए संवाददाता सम्मेलन कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजलों की कीमतों में वृद्धि को गंभीरता से ले रही है।

पेट्रोलियम मंत्री इस संबंध में सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ कल विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा ‘हम अगले तीन-चार दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने के लिए फार्मूला ढूंढ़ने का प्रयास करेंगे।’

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 76.87 रुपए और डीजल की कीमत 68.08 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। बता दें कि मुंबई में इनकी कीमत सबसे ज्यादा है। वहां पेट्रोल 84.70 रुपए और डीजल 72.48 रुपए है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।