झारखंड में लोगों ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ किया वोट : मल्लिकार्जुन खड़गे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड में लोगों ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ किया वोट : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जनादेश सत्तारूढ़ भाजपा व राज्य में उसकी नीतियों के

हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महागठबंधन के 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में आधी सीटों पर बढ़त बनाए जाने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जनादेश सत्तारूढ़ भाजपा व राज्य में उसकी नीतियों के खिलाफ है। 
पार्टी मुख्यालय में यहां संवाददाताओं से बातचीत में खड़गे ने कहा, यह एक अच्छा परिणाम है और भाजपा सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा दिखा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोग भाजपा सरकार से परेशान हो चुके थे। 

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले- आगे के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने वाले मुद्दे उठाए

कांग्रेस नेता ने कहा, केंद्र में भी, लोग बेरोजगारी, महंगाई को लेकर परेशान हैं और यहां तक कि किसानों भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इन सभी चीजों ने कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियो (जेएमएम और राजद) को मदद किया है। उस संदर्भ में लोगों ने कांग्रेस और उसके गठबंधन के लिए मतदान किया। 
खड़गे की यह टिप्पणी, उनके महागठबंधन के 81 सदस्यीय विधानसभा में 42 सीटों पर बढ़त बनाने के तुरंत बाद आई है। जेएमएम 24 सीटों पर आगे है और कांग्रेस व राजद क्रमश: 13 व पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा 29 सीटों पर आगे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।