बिहार की जनता उन्हें नो इंट्री का बोर्ड दिखाते वाली है : सुशील मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार की जनता उन्हें नो इंट्री का बोर्ड दिखाते वाली है : सुशील मोदी

मिलाकर एक कर व्यवस्था लागू करने से व्यापारिक सुगमता बढ़ी। कांग्रेस अमीरों की कार और गरीबों की साइकिल

पटना  : उप मुख़्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के ट्वीट कर कहा कि लालू परिवार में हर कोई आंतरिक पावर सेंटर बनने की लड़ाई जीतने के लिए बढ़-चढ़ कर बयानबाजी कर रहा है। पारिवारिक राजनीति की विरासत के जिन दो सपूतों को नीतीश कुमार के चेहरे पर विधान सभा में पहली बार इंट्री मिली, वे सारे लोक-लिहाज ताख पर रख कर अपने घर मुख्यमंत्री के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगवाना चाहते हैं। अगले चुनाव में बिहार की जनता उन्हें नो इंट्री का बोर्ड दिखाने वाली है।

श्री मोदी ने कहा कि लोगों की बढ़ती जरूरतें और विकास की अपेक्षाएं पूरी करने के लिए कर का आधार बढ़ाना जरूरी था। आजादी के बाद मात्र 66 लाख करदाता रजिस्टर हुए थे, लेकिन 1 जुलाई 2017 को वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी लागू करने के साहसिक फैसले से एक साल में 48 लाख नये कर दाता बने। 17 करों और 23 उपकरों सेस को मिलाकर एक कर व्यवस्था लागू करने से व्यापारिक सुगमता बढ़ी। कांग्रेस अमीरों की कार और गरीबों की साइकिल पर एक समान कर लगाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।