प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता : विनय कटियार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता : विनय कटियार

NULL

नई दिल्ली : दो दिन पहले प्रियंका चोपड़ा बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार गई थीं जहां म्यांमार से जान बचाकर भागे रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने एक मौजूदा मामले में उन्होंने रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर बयान दिया है। बीजेपी नेता ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा, प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता। उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था।

रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश में नहीं रहने देना चाहिए और जिन्हें उनसे हमदर्दी है उन्हें भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने रोहिंग्या शरणार्थियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी। जिसमें प्रियंका ने लिखा था कि, ‘मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।

vinay katiyar 5b067df946064

दुनिया को इनकी केयर करने की जरूरत है। हमें इनकी केयर करने की जरूरत है। बता दें कि यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं थी। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। लेकिन प्रियंका का यह अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर प्रियंका को जमकर ट्रोल किया।

एक ट्रोलर ने लिखा, ‘आप रोहिंग्या शरणार्थियों के कितने बच्चों को गोद ले रही हैं? चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। अपने घर के दरवाजे उनके लिए खोल दीजिए। वहीं कुछ ट्रोलर्स ने प्रियंका के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया। एक ट्रोलर ने लिखा, बड़ी बात कहने के लिए खेद है .. लेकिन मैं सिर्फ पूछना चाहता हूं .. हम भारतीयों के साथ एक ही समस्या है, भारत को भूल जाओ .. आप खुद ही बताएं मुंबई में आप कितने बार गए, उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए आपने क्या किया ??? हम सराहना करेंगे यदि कुछ समय कम से कम हमारे स्थानों के आस-पास भी रहेंगे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।