सुनामी को याद कर आज भी भयाक्रांत हो जाते हैं लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुनामी को याद कर आज भी भयाक्रांत हो जाते हैं लोग

NULL

हिन्द महासागर में 13 साल पहले आज ही के दिन आयी सुनामी के खौफनाक मंजर लोगों के जेहन में अभी तक मौजूद हैं। सुनामी ने भारत, इंडोनेशिया और श्रीलंका समेत कई दक्षिण-पूर्वी देशों को अपनी चपेट में लिया था। सुनामी के भयावह दिन को याद करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा कि इस त्रासदी से दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। त्रासदी में करीब दो लाख 30 हजार लोग मारे गए थे। भारत में दक्षिण तटीय क्षेत्र इस हादसे से सबसे अधिक प्रभावित रहे जहां हजारों लोगों की जान गयी थी और अनगिनत लोग लापता हो गए थे। हादसे की वजह से सुनामी प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पलायन करना पड़ा था तथा उनकी पूरी जिंदगी बदल गयी थी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।