संसदीय समितियों का हुआ गठन, लोक लेखा समिति के अध्यक्ष बनाए गए केसी वेणुगोपाल Parliamentary Committees Formed, KC Venugopal Appointed Chairman Of Public Accounts Committee
Girl in a jacket

संसदीय समितियों का हुआ गठन, लोक लेखा समिति के अध्यक्ष बनाए गए केसी वेणुगोपाल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। परंपरा के मुताबिक, संसदीय व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाली समिति लोक लेखा समिति (PAC) का अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए बुलेटिन पार्ट -2 के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 के लिए केसी वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति का सभापति नियुक्त किया है। इस समिति में लोकसभा से 15 और राज्य सभा से 7 सांसद यानि कुल मिलाकर अध्यक्ष सहित 22 सांसद शामिल हैं।

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन समितियों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की
  • PAC का अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है
  • लोकसभा अध्यक्ष ने केसी वेणुगोपाल को लोकलेखा समिति का सभापति नियुक्त किया

इन्हें मिली समिति में जगह



केसी वेणुगोपाल के अलावा लोकसभा से टीआर बालू,निशिकान्त दुबे, जगदंबिका पाल, जय प्रकाश, रवि शंकर प्रसाद, सीएम रमेश, मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी, प्रो. सौगत राय, अपराजिता सारंगी, डॉ. अमर सिंह, तेजस्वी सूर्या, अनुराग सिंह ठाकुर, बालाशौरी वल्लभनेनी और धर्मेन्द्र यादव समिति के सदस्य हैं। वहीं राज्य सभा से अशोक चव्हाण, शक्तिसिंह गोहिल, डा. के. लक्ष्मण, प्रफुल्ल पटेल , सुखेंदु शेखर रॉय, तिरुचि के शिवा और सुधांशु त्रिवेदी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद शामिल हैं। आपको बता दें कि, संसदीय व्यवस्था में लोक लेखा समिति को सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समिति माना जाता है।

इस समिति का कार्यकाल 2025 में होगा समाप्त



इस समिति का कार्यकाल 30 अप्रैल, 2025 को समाप्त होगा। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने सदन से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी है। अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति का अध्यक्ष गणेश सिंह, प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष संजय जायसवाल, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का अध्यक्ष बैजयंत पांडा को नियुक्त किया है। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते को अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह खबर सामने आई है कि, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक सितंबर से देशभर में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को शुरू करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर शुक्रवार को देर रात हुई महासचिवों की बैठक में यह फैसला किया गया। भाजपा में सदस्यता अभियान के बाद ही संगठन के चुनाव करवाए जाते हैं। पार्टी के संविधान के अनुसार सदस्यता अभियान के बाद मंडल,जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अध्यक्ष का चुनाव होता है। इसके साथ ही नड्डा के आवास पर शुक्रवार को देर रात हुई बैठक में शनिवार को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक के एजेंडे पर भी मुहर लगाई गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।