पार्क-कार में कपल्स के अश्लील हरकतों से होते हैं रेप: साक्षी महाराज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पार्क-कार में कपल्स के अश्लील हरकतों से होते हैं रेप: साक्षी महाराज

NULL

अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी दी है। उन्होंने इस बार प्रेमी जोड़ों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर प्यार का प्रदर्शन करने वाले प्रेमी जोड़ों को जेल में डाल देना चाहिए। सांसद साक्षी महाराज ने बोला कि इन जोड़ों को अक्सर बाइक, कार या पार्क में अश्लील हरकतें करते देखा जा सकता है। साक्षी महाराज ने कहा कि ये प्रेमी जोड़े सार्वजनिक स्थानों पर कुछ ऐसे बैठते हैं जैसे कि एक दूसरे को खा ही जाएंगे।

लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने राजस्थान के भरतपुर में संवाददाताओं से कहा कि कुछ गलत होने से पहले ऐसे जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करना और उन्हें जेल में डालना सही होगा। उन्होंने कहा कि सभी उन्हें नजरंदाज करते हैं, लेकिन जब रेप होता है तो लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगते हैं।

रेप केस में 20 साल जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर राम रहीम पर भी साक्षी महाराज ने बात की। कई राजनीतिक पार्टिया चुनाव जीतने के लिए इन फेक बाबाओं का समर्थन लेती है। राम रहीम जैसे लोग वोट बैंक की राजनीति से निकले हैं और राजनेताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या ऐसे बाबाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद साक्षी महाराज उनका बचाव करते नजर आ रहे थे, लेकिन आज उन्होंने कहा कि उनका राम रहीम से कोई संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।