पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के

पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक की जान चली गई। यह उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था। उसने इसमें अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही थी। 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा (35) बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी सुबह साढ़े छह बजे के आसपास की गई। सीमा पर तैनात भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 
अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तान को पहुंचे नुकसान की तत्काल कोई जानकारी अभी नहीं है। गौरतलब है कि जम्मू के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और 10 महीने के एक बच्चे की जान चली गई थी। गोलीबारी में कई नागरिक घायल भी हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।