LOC पर फायरिंग में बच्चे की मौत पर पाक ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, बोले नागरिकों को बना रहे है निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

LOC पर फायरिंग में बच्चे की मौत पर पाक ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, बोले नागरिकों को बना रहे है निशाना

NULL

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। इसके लिए भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर को समन जारी किया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि अयान जाहिद नाम का लड़का तब मारा गया जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के खुईराटा सेक्टर में सोमवार को गोलियां।

पाकिस्तानी थलसेना ने सोमवार को दावा किया था कि नियंत्रण रेखा के पार नाबालिग की मौत में इस्तेमाल की गई भारतीय थलसेना की एक चौकी को उसने नष्ट कर दिया और दो भारतीय सैनिकों को मार गिराया। हालांकि, भारतीय थलसेना ने इस दावे को ‘बेबुनियाद’ बताकर खारिज कर। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया और भारतीय बलों की ओर से ‘बगैर किसी उकसावे के किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघनों की निंदा की। फैसल ने कहा, ‘आम लोगों की आबादी वाले इलाकों, खासकर बच्चों, को जानबूझकर निशाना बनाना निंदनीय और मानव गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवतावादी कानूनों के खिलाफ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने 2018 में नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा के पास 335 से ज्यादा बार संघर्षविराम उल्लंघन किए हैं, जिसमें 15 आम लोगों की मौत हुई है और 65 अन्य जख्मी हुए। फैसल ने कहा कि भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में आई यह अभूतपूर्व बढ़ोतरी 2017 से ही जारी है जब भारतीय बलों ने 1970 से ज्यादा बार संघर्षविराम उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा ।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।