यू पी के आजमगढ़ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर कोटवा के चकबंगाली पुरवा में सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई और सिलेंडर फट गया। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर लगभग 2 बजे की है। खबरों के मुताबिक , जब यह हादसा हुआ, तब एक कमरे 8 महिलाएं भंडारे के लिए खाना बना रही थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई है।
वही , सभी की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बारे में खबर लगते ही सदमे में बुजुर्ग महिला के 60 वर्षीय देवर की भी मौत हो गई।
कोटवां चकबंगाली गांव निवासी महेंद्र राम की मां रामताजी देवी का जीवित होने के बाद भी त्रयोदशाह संस्कार का आयोजन था। भंडारे में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भी जुटे हुए थे।
गैस सिलेंडर में रिसाव से अचानक आग लग गई। इसके बाद सभी महिलाएं पास के एक कमरे में भागकर चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
इधर, आग कमरे के बाहर चारों तरफ फैल चुकी थी। इससे कमरे के अंदर मौजूद रामताजी देवी, उनकी बहू 48 वर्षीय कविता के अलावा रिश्तेदार 55 वर्षीय तारा देवी, 44 वर्षीय अनीता व उनकी दो वर्षीय नतिनी अराध्या के साथ ही रिश्तेदारी में आई पांच वर्षीय बच्ची अंजलि की भी दम घुटने से मौत हो गई। महेंद्र की 17 वर्षीय बेटी पूज्यंका उर्फ पुष्पांजलि की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।