पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म पुरस्कार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म पुरस्कार

Padma awards

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत विभिन्न हस्तियों को सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

Highlights: 

  • पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत विभिन्न हस्तियों को मिला पुरस्कार 
  • समारोह में तीन लोगों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 56 अन्य को पद्म श्री दिया गया


आज पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से नवाजा गया। उनके अलावा तमिलनाडु की भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण दिया गया।अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, परोपकारी और उद्योगपति सीताराम जिंदल, डॉ. यंग-वे लियू, गायिका उषा उत्थुप, प्रो. (डॉ.) तेजस मधुसूदन पटेल, अभिनेता राजदत्त, डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक को पद्म भूषण दिया गया। बता दें, आज के समारोह में तीन लोगों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 56 अन्य को पद्म श्री दिया गया।

इनके अलावा 56 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पद्म पुरस्कार क्या है ?

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जिसकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है जबकि पुरस्कार बाद में प्रदान किये जाते हैं। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।