मोदी सरकार पर भड़के ओवैसी, बोले- यदि तसलीमा भारत में शरण ले सकती है तो रोहिंग्या मुसलमान क्यो नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी सरकार पर भड़के ओवैसी, बोले- यदि तसलीमा भारत में शरण ले सकती है तो रोहिंग्या मुसलमान क्यो नहीं

NULL

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यदि तिब्बत, बांग्लादेश और श्रीलंका के शरणार्थी भारत में रह सकते है तो म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिम क्यों नहीं रह सकते। उन्होंने बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का भी हवाला दिया। तसलीमा अपने देश में इस्लामी कट्टरपंथियों से धमकी मिलने के बाद अब एक दशक से अधिक समय तक भारत में शरण लिये हुए है।

म्यांमार के हिंसाग्रस्त रखाइने प्रांत से भागे रोहिंग्या पर रूख को लेकर राजग सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा अपना सब कुछ खो चुके उन लोगों को क्या वापस भेजना मानवता है। यह गलत है। उन्होंने कल देर रात यहां लोगों को संबोधित करते हुए पूछा, यदि बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन भारत में शरण ले सकती है तो रोहिंग्या मुसलमान क्यो नहीं।

modi 2

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा जब तसलीमा नसरीन आपकी बहन हो सकती हैं तो रोहिंग्या भी आपके भाई हो सकते है, मिस्टर मोदी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को रोहिंग्या को शरणार्थी के रूप में देखना चाहिए न कि मुसलमान के रूप में। ओवैसी ने कहा भारत ने तिब्बत, श्रीलंका और बंगलादेश के चकमा शरणार्थियों को शरण दी।

उन्होंने कहा जब यह बताया गया कि वे (श्रीलंकाई शरणार्थी) आतंक में हिस्सा ले रहे है , क्या किया गया था? उन्हें एक शिविर से दूसरे शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है और यह शरणार्थियों पर भी लागू होता है। ओवैसी ने कहा भाजपा सरकार कहती है कि हम रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस भेजेंगे। हम भारतीय प्रधानमंत्री से यह पूछना चाहते है कि किस कानून के तहत आप उन्हें वापस भेजेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।