सीएए के बारे में भ्रम पैदा कर अराजकता फैला रहे विपक्षी दल : धर्मेंद्र प्रधान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीएए के बारे में भ्रम पैदा कर अराजकता फैला रहे विपक्षी दल : धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भ्रम पैदा कर विपक्षी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भ्रम पैदा कर विपक्षी दल देश में अराजकता फैला रहे हैं। 
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर अभियान में हिस्सा लेने के लिए रविवार को काशी पहुंचे। 
काशी विश्ववनाथ मंदिर में मत्था टेकने के बाद उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व और विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, तृणमूल, आप, सपा, बसपा देश मे अराजकता फैला रही हैं। भ्रम फैला रहे लोग मोदी जी की योजनाओं के खिलाफ तनाव फैलाना चाहते है। 
उन्होंने कहा कि यह कानून लागू हो चुका है। तीन पड़ोसी देशों के छह अल्पसंख्यकों को मानवीय अधिकारों के तहत नागरिकता दी जाएगी। इसमें किसी को कोई आपत्ति नही होनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि आज से देश में एक महीने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। संगोष्ठी और सभा के द्वारा घर-घर जाकर लोगो को जागरूक किया जाएगा। 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को कुछ कहने से पहले अपने आप को देखना चाहिए कि वो किसकी साथ खड़ी है। 
उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का असर भारत पर भी पड़ेगा। तेल बाजार की वजह से कच्चे तेल में उछाल आया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।