देश में एक नया पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहे हैं विरोधी दल - विजयवर्गीय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश में एक नया पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहे हैं विरोधी दल – विजयवर्गीय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ‘नागरिकता संशोधन कानून’ का विरोध करने वाले दलों पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ‘नागरिकता संशोधन कानून’ का विरोध करने वाले दलों पर आज आरोप लगाते हुए कहा कि इसका विरोध करने वाले दल देश में एक नया पाकिस्तान का निर्माण करने की साजिश रच रहे हैं। 
उन्होंने आज मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मैं पश्चिम बंगाल में भाजपा का काम कर रहा हूँ। वहाँ के 38 हजार गांवों में से 8 हजार गांव ऐसे हैं, जहाँ जाकर लगता है कि हम पाकिस्तान में आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी राजनीतिक दल देश में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि इंदौर में आज भाजपा ने सिंधी और सिक्ख समाज सहित अन्य संप्रदाय के पड़सी देश से आए शरणार्थियों को हाल ही बने नागरिकता संशोधित अधिनियम के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से एक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह सहित राज्य के कई भाजपा नेता शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।